अपराधियो के विरुद्ध शख्त कार्रवाई कर निपटाएं मामले:विकाश वैभव

Spread the love

नवादा, 01 सितंबर ।मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव मंगलवार को पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों एवं साइबर अपराध की स्थिति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

आईजी विकास वैभव ने कहा कि पकरीबरावां क्षेत्र में साइबर क्राइम की समस्या है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने तथा मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही साइबर अपराध के बदलते तरीकों पर नजर रखने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। भाजपा नेता आशो पासवान तथा बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार डोला हत्या कांड में मांगों को लेकर रोड जाम करते लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर एवं बाजार में जाम की समस्या का आवाज उठाते हुए समाधान करने की मांग की।

इस दौरान भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डुमरावां निवासी आदित्य कुमार ने आईजी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर नवादा एसपी अभिनव धीमान, पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।