पोलैंड में डॉ. चिन्मय पंड्या को मिला सम्मान
हरिद्वार, 13 फ़रवरी (हि.स.)। देवसंस्कृति विश्व विद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या को पौलैण्ड में रॉक्लॉ शहर का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ पण्ड्या को मानवता के प्रति उनके अद्वितीय योगदान और समाज कल्याण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान में सम्मान पत्र आदि भेंट किया गया। इस सम्मान को विश्व भर के गायत्री परिवार को सौंप दिया।
उन्होंने कहा कि हमारे आराध्यद युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री एवं माता भगवती देवी शर्मा की कृपा से यह प्राप्त हुआ है, इसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार के करोड़ों परिजनों का समान अधिकार है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी व शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी सहित सम्मत गायत्री परिवार ने डॉ चिन्मय पण्ड्या को बधाई दी।
डॉ चिन्मय पण्ड्या अपने यूरोप प्रवास के अंतर्गत इन दिनों पोलैण्ड हैं। वे बाल्टिक देशों का भी दौरा करेंगे और बाल्टिक देशों के शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संस्कृति पर विशेष व्याख्यान भी देंगे। डॉ. पंड्या अबतक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
—————