इस अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पंचातय इकाईयों के प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्षों की संगठन को मजबूत करने व विस्तार करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तीन इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुनीता बिष्ट ने महिला समिति के विस्तार और 2026 में नई इकाईयों के गठन करने व महिला समिति को हर पंचायत तक विस्तारित करने बारे बात रखी।