रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आज हाेगा साल 2026 का पहला जनदर्शन

Spread the love

रायपुर 08 जनवरी । मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आज 8 जनवरी काे साल 2026 का पहला जनदर्शन हाेगा। दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।