रवाना होकर शाम 6:55 बजे नांदेड साहिब पहुंचेगा।
एलायंस एयर की तरफ से वेबसाइट पर शनिवार को दी
गई फ्लाइट संचालन की जानकारी के अनुसार लगभग सवा तीन घंटे में फ्लाइट महाराष्ट्र के
नांदेड़ जिले में पहुंचेगी। यहां गुरु गोबिंद सिंह हवाई अड्डे से श्रद्धालु श्री हजूर
साहिब नांदेड़ गुरुद्वारे जाएंगे। हिसार से नांदेड़ साहिब की दूरी लगभग 1475 किलोमीटर
है। फ्लाइट की बुकिंग फुल हो चुकी है। हालांकि बुकिंग फुल होने के बाद इसमें बुकिंग
ऑप्शन को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी
के अध्यक्ष जगदीश झिंडा समेत कमेटी के अनेक सदस्य इस फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने हिसार
एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ शहर के सबसे पवित्र और
ऐतिहासिक गुरुद्वारों में से एक है और सिख धर्म के पांच प्रमुख तख्तों में शुमार है।
यह वह पवित्र स्थान है जहां दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने 1708 ईस्वी
में अंतिम सांस ली थी । इसलिए, सिख धर्म में इस स्थल का विशेष महत्व है। इसे दक्षिण
भारत का प्रमुख सिख तीर्थस्थल माना जाता है और इसके गहन आध्यात्मिक महत्व के कारण इसे
‘दक्षिण की काशी’ भी कहा जाता है। श्री गुरु गोविंद सिंह जी की
स्मृति में यहां एक भव्य और कलात्मक रूप से निर्मित गुरुद्वारा बनाया गया है। हिसार
से नांदेड़ के लिए विशेष हवाई सेवा चलने से श्रद्धालुओं में अलग ही खुशी देखी जा रही
है।