गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व हांसी पुलिस ने की फाइनल रिहर्सल

Spread the love

दिवस समारोह के लिए लगाई गई ड्यूटियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश की स्वतंत्रता व

अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि

अर्पित की। इसके पश्चात राजकीय महाविद्यालय के परेड ग्राउंड में आयोजित रिहर्सल कार्यक्रम

में उपायुक्त राहुल नरवाल के साथ पुलिस वाहन में बैठकर परेड का निरीक्षण किया गया।

इस रिहर्सल परेड में पुलिस की कुल तीन टुकड़ियों ने भाग लिया, जिनमें दो पुरुष

कर्मियों टुकड़ियां तथा एक महिला पुलिस की टुकड़ी शामिल रही। इसके अतिरिक्त होमगार्ड

की एक टुकड़ी तथा विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। परेड का

नेतृत्व परेड कमांडर डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी पुलिस

टुकड़ियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में प्रभावशाली ढंग से राष्ट्रीय सलामी

दी गई।

पुलिस अधीक्षक यशवर्धन ने रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परेड अनुशासन,

यातायात प्रबंधन तथा समारोह स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक

दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसे

पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराना हम सभी का कर्तव्य है।