भोपाल, 25 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आज रविवार को बैतूल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद अशोक नगर जिले के चंदेरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बैतूल जिले के बैतूल विधानसभा के गंज मंडल के शास्त्री वार्ड के बूथ क्रमांक 117 में और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद अशोक नगर जिले के चंदेरी विधानसभा के बूथ क्रमांक 40 पर प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेशभर में अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।