सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत,पिता जख्मी

Spread the love

अररिया 28 जनवरी।फारबिसगंज में बुधवार शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां फारबिसगंज रानीगंज मुख्य सड़क मार्ग में हरिपुर दुर्गा मंदिर से पहले भालपट्टी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिसमें मौके पर ही चार साल के बालक यश कुमार की मौत हो गई,जबकि उनकी सात साल की बहन अनुष्का कुमारी फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाने के क्रम में अस्पताल पहुंचने के साथ ही दम तोड़ दिया।वहीं बाइक चला रहे चौरा परवाहा वार्ड संख्या दस निवासी रंजन दास जख्मी हो गया,जिसका इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है।

मृतक के दादा गुरुदेव दास और मां पूज देवी ने बताया कि सैफगंज परवाहा में एक परिजन के बच्चों के मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए बाइक पर सवार होकर फारबिसगंज से जा रहे थे।इसी क्रम में सामने से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी,जिसमें चार साल के ब यश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि सात साल की अनुष्का कुमारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।दोनों भाई बहन थे।

परिजन ने बताया कि तीन भाई बहन में दोनों छोटे हैं,जबकि एक बड़ी बहन गुंजा कुमारी है।घटना के बाद लाइफ़ सेवियर फाउंडेशन के मनीष कुमार ने अपने साथियों और भाई के साथ गाड़ी से घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

घटना के बाद भाई बहन की मौत से पूरा अस्पताल परिसर रुदन क्रंदन से गूंज उठा। दादा दादी और मां का रो रोकर बुरा हाल है और मौजूद लोग ढांढस बांधने में लगे हैं।