निर्माणाधीन मॉडल सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण

Spread the love

बाराबंकी, 19 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर में बस स्टैंड से जनेस्मा कॉलेज होते हुए रेलवे स्टेशन तक बन रही सड़क का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे निर्माणाधीन मार्ग का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

लगभग 1.5 किमी लंबाई वाले इस मार्ग का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य अवस्थापना निधि से कराया जा रहा है, इसकी कुल लागत लगभग 308.51 लाख रुपये है। इस परियोजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, दोनों ओर नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट लगाना, हरित पट्टी/पौधरोपण तथा सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही सड़क को व्यवस्थित और चौड़ा बनाने के लिए आरओडब्ल्यू से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद, कार्यदायी संस्था के अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।