राजगढ़, 12 मार्च । जिले में गैस सिलंेडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों से विस्तृत जानकारी ली गई साथ ही घरेलू एवं व्यवसायिक गैस कनेक्शन, गैस रिफलिंग की स्थिति, गैस आपूर्ति में आने वाली संभावित समस्याओं तथा एजेंसियों में उपलब्ध वर्तमान स्टाॅक की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने यहां उपलब्ध गैस सिलेंडर के स्टाॅक की जानकारी सार्वजनिक रुप से प्रदर्शित करना अनिवार्य है, इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम एवं एसडीओपी को दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त फ्लांइग स्क्वाड गठित कर जिले के सभी पेट्रोलपंप एवं गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। बैठक में पाइप्ड नेचुरल गैस के प्रचार- प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर डाॅ.मिश्रा ने थिंक गैस एजेंसी से जिले में पीएनजी कनेक्शन की कम संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएनजी की कैलोरीफिक वैल्यू अधिक होने के बावजूद कनेक्शन कम होना चिंता का विषय है। इस दौरान एजेंसी संचालक द्वारा कनेक्शन शुल्क एवं पीएनजी के लाभों की स्पष्ट जानकारी नही होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने कहा कि गैस सिलंेडर की जमाखोरी व कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी गैस एजेंसी के बाहर लोगों की अनावश्यक लंबी कतार लगती है, तो इसकी सूचना प्रशासन को तुरंत दी जाए, ताकि समय रहते व्यवस्था बनाई जा सके। इस मौके पर अपर कलेक्टर प्रतापसिंह चैहान, जिला आपूर्ति अधिकारी अजीतसिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।