आर्ट ऑफ़ लिविंग के ओजस्विनी वुमन क्लब नेरचौक ने की जरूरतमंद परिवार की सहायता

Spread the love

मंडी, 23 जुलाई । आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा संचालित ओजस्विनी वुमन क्लब नेरचौक ने अपनी सेवा एवं मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए रमेश कुमार, पुत्र स्वर्गीय अनंत राम, निवासी बीपीओ नागचला, को क्लब के सेवा फंड से 10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। क्लब की प्रधान गायत्री देवी ने बताया लगभग एक माह पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में रमेश कुमार के शरीर में पांच जगहों पर फ्रैक्चर हो गए, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक उपचार और आराम की आवश्यकता है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य होने के कारण उनके सामने परिवार के भरण-पोषण तथा चिकित्सा खर्चों की गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई है। इस कठिन समय में ओजस्विनी वुमन क्लब ने संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय देते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया। क्लब वर्ष 2019 से निरंतर समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं संकटग्रस्त लोगों की सहायता के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर क्लब की प्रधान गायत्री देवी सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रही।