नवादा में ठगी करते तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार.
नवादा, 10 अगस्त ।
गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को वारिसलीगंज पुलिस ने ठगी करते तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि वारिसलीगंज शहर के रेलवे गुमटी के बगल में रेलवे ट्रैक के पास कुछ युवक ठगी के धंधे में मशगुल था। उसी समय पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
साइबर अपराधियों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव निवासी विपिन सिंह के पुत्र रजनीश कुमार, अरुण कुमार के पुत्र अनमोल कुमार एवं टुनटुन मिस्त्री के पुत्र विक्की कुमार के रुप में की गई.जबकि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से तीन एण्ड्रायड मोवाइल एवं तीन पेज का कस्टमर डाटा जब्त किया गया।
बाद में पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार साइबर अपराधी ने ठगी धंधे में संलिप्तता स्वीकार किया।
बताया गया कि बजाज, रिलायंस व अन्य प्रकार के लोन दिलाने के नाम पर भोलेभाले लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ठगी का काम किया करता है।
गिरफ्तार साइबर अपराधी रजनीश, अनमोल व विक्की को पुलिस ने जेल भेज दिया.इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने दी।