मंडी के बालीचौकी के पास तीर्थन में गिरी वैन, शिक्षक की मौत

Spread the love

मंडी, 27 अगस्त । मंडी जिला के बालीचौकी के पास तीर्थन नदी में वैन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्लू के बंजार शिक्षा खंड में राजकीय पाठशाला पगवाना में कार्यरत अध्यापक दीप कुमार के रूप में हुई है । मिली जानकारी के अनुसार दीप कुमार रोजाना की तरह ड्यूटी करके अपनी मारूति वैन से जब बुधवार शाम को घर लौट रहा था। तो बालीचौकी के पास उसकी वैन बेकाबू होकर सीधे तीर्थन नदी में जा गिरी। गाड़ी आधी पानी में चली जबकि कुछ हिस्सा बाहर रह गया। उसकी मौका पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बालीचौकी से पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंच कर गाड़ी से शिक्षक को निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पूरे इलाके में एक युवा शिक्षक की इस तरह से मौत हो जाने से शोक की लहर है।