निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन का सर्व यादव समाज ने किया स्वागत

Spread the love

धमतरी, 29 अगस्त । नगर निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर नगर के घड़ी चौक में 4 सितंबर को मटकी फोड़ सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय का सर्व यादव समाज ने स्वागत किया है। शनिवार को समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर रामू रोहरा से मुलाकात कर आयोजन की पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने की पहल सराहनीय है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचेगा और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक विरासत से जुड़ सकेगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, संस्कारों, कर्म और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से शहर में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा पर्व-त्योहारों का आयोजन किया जाता रहा है। अब नगर निगम द्वारा भी इन आयोजनों को व्यवस्थित रूप से प्रोत्साहित किया जाना स्वागतयोग्य कदम है। इससे नागरिकों को बेहतर मंच मिलेगा और सभी समाजों की सहभागिता से आयोजन और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप ले सकेगा।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर निगम की यह पहल यादव समाज के लिए गौरव की बात है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनकी लीलाओं से जुड़ी परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महापौर रामू रोहरा ने समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम शहर के विकास के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों और परंपराओं से लोगों को जोड़ने वाले आयोजन शहर में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में समाज की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, बाबूलाल यदु, मदन यदु, जगमोहन रावत, रामवतार यादव, रामनाथ यादव, एल्डरमैन भागवत यादव, एल्डरमैन रितिका यादव, जोहन सिंह यादव, रामेश्वर यादव, सत्यवान यादव, डॉ. श्यामलाल यादव, भगत यादव, शीतल यादव, विजय यादव, मुकेश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य अनीता यादव, रवि यादव, यशवंत यादव, नरेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, हीरालाल यादव, हेमंत यादव, अंशु यादव, जितेंद्र यादव, चुनेश्वर यादव, अशोक यादव, बंसी यादव, शांति यादव, संतोषी यादव, लता यादव, जानकी यादव, सीता यादव, गंगू यादव, सुरेखा यादव, लिली यादव सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।