शिक्षक समुदाय ने किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, निर्मली में भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

Spread the love

सुपौल, 06 सितंबर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर निर्मली नगर भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया।

नगर के विभिन्न मंदिरों एवं पूजा पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए।

पूरे दिन एवं देर रात तक भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय शिक्षक समुदाय के सदस्यों ने भी विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।

इस दौरान इंग्लिश क्लासेज के पवन झा, उम्मीद करियर इंस्टीट्यूट के रामजी कुमार, सूर्योदय कोचिंग के मुकेश कुमार, आशी कंप्यूटर के संतोष कुमार, स्टार एकेडमी के संतोष कुमार, स्टूडेंट चॉइस के आदित्य कुमार एवं बी. कुमार, लक्ष्य कंप्यूटर के जे.पी. मंडल, धनश्याम कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन ज्ञान, कर्म और भक्ति का अद्भुत संदेश देता है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने जन्माष्टमी जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। ज्ञात हो की पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में भाग लिया।

देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के बीच उत्सव का आनंद लिया।