25 सितंबर तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। बीच-बीच में हल्के बादल दिखाई
देने की संभावना रहेगी, लेकिन बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के आसार हैं। उन्होंने
बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से उमस में कमी आएगी। वहीं सुबह और शाम
के समय हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को दिन में
गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है।