चार जजों को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश

Spread the love

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार जजों को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की 26 अक्टूबर को हुई बैठक में इस आशय की सिफारिश की गई।

कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय के जज जस्टिस मानश रंजन पाठक को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, तेलंगाना उच्च न्यायालय के जज जस्टिस पी साम कोशी को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, कलकत्ता उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश तपब्रत चक्रवर्ती को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के जज जस्टिस सुधीर सिंह को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की है।

कॉलेजियम ने मध्यप्रदेश के सात वकीलों को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जिन वकीलों को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जज के रुप में नियुक्त करने की सिफारिश की है, उनमें डॉ. विवेक शरण, राजेश कुमार शुक्ला, कनक गहरवार ऊर्फ कनक लता सिंह, भक्ति व्यास, श्रेयस पंडित, मृणाल एल्कर ऊर्फ मृणाल मजूमदार और अविनाश जरगर शामिल हैं।