भारतीय समाज में जातिगत भेदभाव, छुआछूत और स्त्री-असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले महान समाज सुधारक, विचारक और शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले का निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ था। ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन सामाजिक अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने भारतीय समाज में समानता तथा सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रखी।
ज्योतिबा फुले का मानना था कि शिक्षा ही सामाजिक असमानता और शोषण से मुक्ति का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे के भिड़ेवाड़ा में लड़कियों के लिए पहला आधुनिक स्कूल शुरू किया। उस दौर में महिलाओं की शिक्षा को लेकर समाज में व्यापक विरोध था, लेकिन फुले दंपती ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपना अभियान जारी रखा। उन्होंने वंचित और पिछड़े वर्गों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी उल्लेखनीय प्रयास किए।
सामाजिक कुरीतियों और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को संगठित रूप देने के लिए ज्योतिबा फुले ने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की। इसका उद्देश्य समाज में व्याप्त असमानता, अंधविश्वास और शोषण को समाप्त कर समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना था। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह, महिलाओं के अधिकार और वंचित वर्गों की सामाजिक भागीदारी का भी समर्थन किया।
फुले ने अपनी लेखनी के माध्यम से भी समाज को जागरूक किया। उनकी चर्चित कृति ‘गुलामगिरी’ में जातिगत शोषण और सामाजिक विषमता पर तीखा प्रहार किया गया। ‘शेतकऱ्याचा असूड’ में उन्होंने किसानों की दुर्दशा और शोषण के सवालों को उठाया। उनके विचार केवल सामाजिक सुधार तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे समान अधिकारों और सम्मानपूर्ण जीवन के पक्षधर थे।
1520 – फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1676 – बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
1814 – द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1893 – न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 – इस्माइल कादरी ने तुर्किये से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा और डाउनिंग स्ट्रीट में अपने आवास को खाली कर दिया ।
1994 – नॉरवे ने यूरोपीय संघ को ‘ना’ कहा। नॉरवे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता लेने के खिलाफ जनमत-संग्रह के जरिए अपना मत दिया ।
1996 – कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1999 – एशिया कप हॉकी का खिताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 – नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 – कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 – नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 – दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल।
1922 – भगवत झा आजाद – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1890 – ज्योतिबा फुले – भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1980 – बी. एन. सरकार – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक।
1981 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक ।