एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण क्षेत्र में जहां भी अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की जाएगी, उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि भू-खरीद-फरोख्त से पूर्व एमडीडीए से स्वीकृति की पुष्टि अवश्य कर लें।