सोन के पानी के बिहार झारखण्ड के बंटवारे के बाद इंद्रपुरी जलाशय निर्माण का रास्ता साफ : उपेन्द्र कुशवाहा

Spread the love

डेहरी आन सोन, 31 अगस्त (हिस )। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे का विवाद निपटने से 37 वर्षों से लंबित इंद्रपुरी जलाशय योजना अब मूर्तरूप ले लेगी। राज्य सभा सदस्य व रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता में साेमवार काे उक्त बातें कही। उन्हाेंने सोन के पानी के बंटवारे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है ।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे काराकाट के सांसद चुने जाने के बाद 2014 से इसके लिए प्रयास रत थे ।गत वर्ष उन्होंने राज्य सभा में पानी बंटवारे का मुद्दा उठाया था, तब सरकार की ओर से पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में समाधान को लिखित जवाब दिया गया था।गत वर्ष रांची में आहूत बैठक में पानी के बंटवारे पर सहमति बन गई थी ।

उन्होने कहा कि चिरलम्बित इस जलाशय के निर्माण से राज्य के आठ जिले रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल व पटना जिले के अलावा झारखंड के गढ़वा व पलामू की लाखों एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी।