अररिया 20 जुलाई। एसपी जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को फारबिसगंज थाना का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान मौके पर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सभी पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना और अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से एसपी के द्वारा जांच की गई।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पुलिसकर्मियों को सजगता व निष्ठा से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एसपी ने जन-सुनवाई को और प्रभावी बनाने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।एसपी ने थाना परिसर का भी जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों की परेशानियों को भी सुनी।