राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सारण में निकली जागरूकता रैली

Spread the love

सारण, 10 सितंबर । जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज समाहरणालय परिसर सहित विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और आमजनों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है।

रैली के दौरान लोगों को बच्चों के समुचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दैनिक आहार में दाल, अनाज, हरी मौसमी सब्जियां, फल, दूध और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर नीना झा के अनुसार एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुपोषण से जुड़ी कई अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।