हिसार : आदमपुर के गांवों में विकास की हर ईंट पर भजनलाल परिवार की छाप : कुलदीप बिश्नोई

Spread the love

वाले वीरों की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में बनाया गया गेट गांव के युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र

के प्रति अपने कर्तव्य का एहसास कराता रहेगा।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि

बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की जो नींव रखी, वह आज भी देश को दिशा

दे रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए और समाज

के कमजोर वर्गों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

कुलदीप बिश्नोई ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि “डोबी हो या आदमपुर

हलके का कोई भी गांव, विकास की हर ईंट पर भजनलाल परिवार की सेवा और विकास की छाप है।” उन्होंने कहा कि उनका

परिवार राजनीति को सेवा का माध्यम मानता आया है और आदमपुर क्षेत्र के विकास के लिए

लगातार काम करता रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के बाद से अकेले डोबी गांव में

11 करोड़ 99 लाख 44 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र की पहचान केवल विकास कार्यों

से नहीं, बल्कि अपने शहीदों और महापुरुषों को दिए जाने वाले सम्मान से भी होती है।

उन्होंने कहा कि डोबी में शहीद अनुज की स्मृति में गेट और बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित

होना गांव के गौरव और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई सीसवाल

धाम पहुंचे, जहां उन्होंने शिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना

की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक रणधीर पनिहार, जयवीर गिल, विनोद इलावादी, चेयरमैन ठाकुरदत्त,

राजेश शेरड़ावाले सहित अनेक गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण

मौजूद रहे।