मंडी, 09 जुलाई । नगर निगम मंडी द्वारा स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर अभियान के तहत क्लीन मंडी ग्रीन मंडी अभियान का वीरवार को समापन्न हो गया। अभियान के समापन अवसर पर नगर निगम मंडी में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदर के विधायक अनिल शर्मा , इंदर सिंह गांधी मौजूद रहे। यह अभियान 15 अप्रैल 2026 से मई 2026 तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
नगर निगम के कमीशनर रोहित राठौर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुरूप घर-घर में कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। अभियान के अंतगगत प्रत्येक पररिार को अपने घरों में उत्पन्न होने गिले कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा , सैवनटरी कचरा तथा विशेष देखभाल अपशिष्ट शामिल हैं।
इस अभियान की विशेषता यह रही कि विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्वच्छता दूत के रूप में जोड़कर स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण का संदेश घर-घर तक पहुंचाया गया। नगर निगम मंडी क्षेत्र के 32 विद्यालयों ने इस अभियान में भाग लिया। इस अभियान के दौरान 400 से अधिक जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर 15 अप्रैल 2026 को नगर निगम मंडी द्वारा तैयार ककया गया स्वच्च्छता एंथम मंडी है हमारी, दिल में इसका मान, का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री द्वारा किया गया। इस गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विशेषकर फेसबुक पर रील्स वीडियो बनाकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।अभियान के अंर्तगत साझा किए गए।
नगर निगम मंडी के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस अभियान के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। अभियान में लगभग 3000 से अधिक परिवार अपने घरों में चार प्रकार से कचरे का पृथक्करण कर नगर निगम को सौंप रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पीएम श्री कन्या मॉडल स्कूल, मंडी, द्वितीय पुरस्कार सेंट फ्रेंसिस जेवियर्स कॉनवेंट स्कूल, बगला तथा तृतीय पुरस्कार स्वामी विवेकानंद स्कूल, मंडी को प्रदान किया गया।