मुख्यमंत्री साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम

Spread the love

रायपुर, 19 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज साेमवार काे रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने प्रभु श्रीराम से रायमुनि भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।