महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Spread the love

अररिया 21 जुलाई। फारबिसगंज के शिवाजी चौक महावीर मंदिर के पास दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सड़क पर चल रही महिला के गले से डेढ़ भर के सोने का चेन छीनकर भाग निकला। पीड़ित महिला कंचन सिंह आर्मी जवान जयप्रकाश सिंह की पत्नी है और उसके पति वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर में सरहद की सुरक्षा में लगे हैं।

सूचना के बाद फारबिसगंज थाना से सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

घटना नगर परिषद के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। अपाची बाइक पर सवार दोनों बदमाश छिनतई की घटना के बाद छुआपट्टी होते हुए दीनदयाल चौक,पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए सदर रोड पहुंची और फिर बड़ी मस्जिद गली में घिस गया। जिसके बाद बदमाश का कोई सही लोकेशन नहीं मिला, इसको लेकर पुलिस तफ्तीश करने के साथ अन्य घराें में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले में जुटी है।

पीड़ित कंचन सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से कुर्साकांटा के सुन्दरीमठ रजौला वार्ड संख्या छह की रहने वाली है और फारबिसगंज में भागकोहलिया में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भाड़े का मकान में रहती है। छुआपट्टी में एक फर्नीचर दुकान में समान देखने के बाद वह सदर रोड पैदल जा रही थी। इसी क्रम में अपाची बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो लोग पीछे से आकर गले में पहने डेढ़ भरी के सोने के चेन को छीनकर फरार हो गया। उन्होंने चिल्लाते हुए काफी दूर तक पीछा भी की, लेकिन बाइक सवार बदमाश तेजी से छुआपट्टी की ओर भाग निकला।

बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन दिनदहाड़े महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई की घटना ने पुलिस प्रशासन को फिर से एकबार बड़ी चुनौती दे डाली है।