भारत और दक्षिण कोरिया एफटीए की समीक्षा के लिए 25 मई को करेंगे बातचीत

Spread the love

नई दिल्ली, 06 मई । भारत और दक्षिण कोरिया 25 मई को वृहद आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) की समीक्षा पर बातचीत कर सकते हैं। इसको जनवरी, 2010 में लागू किया गया था।

अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा, “दोनों देशों के अधिकारी एफटीए की समीक्षा के लिए 25 मई को मिल रहे हैं।” सूत्रों ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया 25 मई को व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की समीक्षा को लेकर बातचीत करेंगे। ये समझौता जनवरी, 2010 में लागू हुआ था।

इस दौरान दोनों देश के बीच सीईपीए यानी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा और उसे उन्नत (अपग्रेड) करने के लिए महत्वपूर्ण बातचीत होने की उम्मीद है। ये बातचीत इसलिए अहम है, क्योंकि भारत ने कोरिया को सुझाव दिया है कि वह एक नया द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने पर विचार करे, ताकि इसे और ज़्यादा आधुनिक बनाया जा सके और व्यापार घाटे से जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने यहां हुई एक द्विपक्षीय बैठक में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कोरियाई समकक्ष येओ हान-कू को एक नया मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने का सुझाव दिया था।