खूंटी में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य शुरू

Spread the love

खूंटी, 16 मई । भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मई से 14 जून तक प्राधिकृत प्रगणक घर-घर जाकर गणना कार्य करेंगे।

उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत सफल और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, खूंटी निर्मल सिंह बानरा और जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंंड, रांची की पदाधिकारी सेतेंग ज्योति बराड़उद एवं प्रवीण कुमार सिन्हा की ओर से शनिवार को मुरहू प्रखंंड अंतर्गत एचएलबी जिले संख्या-57 और नगर पंचायत के एचएलबी संख्या-13 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र कार्य में लगेे प्रगणक और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने काे कहा गया।

जिला प्रशासन की ओर से आमजनों से अपील की गई है कि जनगणना कार्य में सहयोग देने और प्राधिकृत प्रगणकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।