रांची, 23 अप्रैल । लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से गुरुवार को प्लास्टिक विरोध दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक दिवस के तहत रांची नगर निगम के हरमू पार्क में पाैधारोपण के लिए पौधों का वितरण किया गया,वहीं दूसरी ओर पुंदाग सब्जी बाजार में लोगों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप बंका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पाैधे लगाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण संभव है।