और लेखा-जोखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
बैठक
में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संजय सिंगला को चेयरमेन, एडवोकेट अरविंद मित्तल
को अध्यक्ष, कपिल गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कुच्छल को महामंत्री और प्रवीण गोयल
को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त चेयरमेन संजय सिंगला ने कहा कि सम्मेलन
समाज सेवा, संस्कार और संगठन को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि संगठन
का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बुजुर्गों का सम्मान, महिलाओं का सशक्तिकरण,
युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन,
स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण तथा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों
का आयोजन करना है।
प्रदेश
महामंत्री अनिल गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि
नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और सेवा, समर्पण तथा पारदर्शिता की परंपरा
को आगे बढ़ाएगी। बैठक में प्रेम नारायण गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दीपक सिंगला, सीए
दीपक गुप्ता, सूरज राय जैन, बबीता जिंदल, संगीता मंगला, मोनिका गर्ग, बबीता कुच्छल,
शालू मित्तल, अनुज मंगला, विपिन गुप्ता, मोहित गुप्ता, अर्चित, विवेक सहित वरिष्ठ,
महिला और युवा इकाई के लगभग पचास पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने नई कार्यकारिणी
को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।