फतेहाबाद में भाजपा को मजबूती, सीएम के नेतृत्व में कंबोज समाज के 21 नेता भाजपा में शामिल

Spread the love

फतेहाबाद, 22 नवंबर । फतेहाबाद जिले में भाजपा संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब रतिया क्षेत्र से कंबोज समाज के 21 प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। रविवार को सिरसा जिले के कालांवाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में इन सभी प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, प्रदेश में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अपना पूर्ण विश्वास जताया।

रतिया क्षेत्र से पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में कंबोज महासभा के पूर्व चेयरमैन श्याम कंबोज, कंबोज धर्मशाला रतिया के प्रधान राजकुमार उर्फ राजू लाली, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गोजा, कंबोज महासभा हरियाणा के उपप्रधान भगवानदास कंबोज, जिला सचिव देशराज कंबोज, एसोसिएशन प्रधान काशीराम नम्बरदार, हरिचन्द नम्बरदार, राजकुमार नम्बरदार, जगदीश कंबोज, सरपंच संजीव कंबोज, सरपंच जोगिन्द्र सिंह, मनजीत सिंह कंबोज, नवीन कंबोज, लेखराज कंबोज, हरमेश शर्मा, विपन कंबोज, जसवन्त कंबोज, छिन्द्रपाल कंबोज, डॉ. अजय कंबोज, सुरेन्द्र कंबोज तथा ओढ समाज रतिया के जिला प्रधान रमेश मनोका सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने फतेहाबाद जिले के इन सभी प्रमुख प्रतिनिधियों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कंबोज समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भाजपा में शामिल होना पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और आमजन के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इससे न केवल रतिया बल्कि पूरे फतेहाबाद जिले में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने दी।