कांगड़ा की प्रतीक्षा राष्ट्रीय मीडिया जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love

धर्मशाला, 08 अगस्त । मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कांगड़ा की मीडिया प्रोफेशनल प्रतीक्षा को नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में ‘मीडिया जनसंपर्क में सर्वश्रेष्ठ योगदान’श्रेणी के तहत राष्ट्रीय मीडिया जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रतीक्षा ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण प्रतीक्षा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्रीहासिल की है। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मीडिया संबंधों, रणनीतिक संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें यहसम्मान दिया।

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने प्रतीक्षा को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स उन पेशेवरों को सम्मानित करता है, जो अपने क्षेत्रों में उच्च मानक स्थापित करते है।उनका काम उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है और उनके पेशे के विकास में योगदान देता है।

उधर सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रतीक्षा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम जारी रखने तथा जिम्मेदार पत्रकारिता और रणनीतिक संचार के मूल्यों को बनाए रखने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।