परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां
लगभग पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने गुरुवार को गुरु जंभेश्वर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, एसडीएम
ज्योति मित्तल तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्य सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं
का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैठक व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, एलईडी स्क्रीन, विद्युत
आपूर्ति, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार
से समीक्षा की गई।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों
को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं और विभाग
आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन को सुनिश्चित करें। उन्होंने
कहा कि सीधा प्रसारण पूरी तरह निर्बाध रहे तथा आमंत्रित अतिथियों और नागरिकों को किसी
प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक
सावित्री जिंदल, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, मेयर
प्रवीण पोपली, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग तथा हरियाणा वन विकास निगम के अध्यक्ष
रवि सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम हरियाणा
और देश के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे रेलवे और आधारभूत ढांचे सहित
अनेक विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को
सभी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि
जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।