सोनीपत: विधायक ने किया 33 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण

Spread the love

से बना अतिरिक्त भार भी काफी हद तक कम होगा।

लोकार्पण

समारोह में ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र कादियान का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक

ने कहा कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोडिंग, लाइन फॉल्ट, केबल जलने और

अघोषित कटौती जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रदेश

सरकार लगातार बिजली ढांचे का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले खादर

क्षेत्र के घसौली में नया पावर हाउस शुरू किया गया था और अब बजाना कलां का यह 33 केवी

उपकेंद्र भी जनता को समर्पित कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र

में दो और नए पावर हाउस शुरू किए जाएंगे, जिससे पूरे गन्नौर विधानसभा क्षेत्र की बिजली

व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

इस अवसर

पर अधीक्षण अभियंता मनिंदर कादियान, कार्यकारी अभियंता प्रवीण गर्ग, उपमंडल अधिकारी

अमित डागर, उपमंडल अधिकारी अभिषेक कौशिक, सरपंच मेहर सिंह, पूर्व सरपंच राम सिंह सहित

बिजली निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।