की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार रात चार
युवक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर बाजार में आए। यह सूरज के परिचित बताए जा
रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पहले एक युवक सूरज के पास आता है और उससे
सिगरेट लेता है, ताकि लगे कि वे सिर्फ बात करने आए हैं। दूसरा साथी कुछ दूरी पर खड़ा
होकर फोन पर बात करता है। बातचीत खत्म होने के बाद वही युवक सूरज को थप्पड़ और लात
मारता हुआ दूर ले जाता है। इसी दौरान आरोपी ने पेंट की जेब से चाकू निकालकर सूरज के
पेट में घोंप दिया।
चाकू लगते ही सूरज मौके पर गिर पड़ा। बाजार में
मौजूद लोग उसे गंभीर हालत में हांसी के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे
मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सूरज जैन की हाल ही में एक युवती
से दोस्ती हुई थी, जो पहले वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ भी रिलेशन में रह
चुकी थी। इसी रंजिश के चलते सूरज आरोपियों के निशाने पर था। हालांकि पुलिस अन्य एंगल
से भी जांच कर रही है।
सदर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया चार युवक स्कॉर्पियो
में सवार होकर शोरूम पर आए थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो
गया, जिसके बाद एक आरोपी ने सूरज को चाकू मार दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक सूरज
के पिता रोहित जैन के बयान पर साहिल बामल सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या की विभिन्न
धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपकर
मामले की जांच आरंभ कर दी है।
डीएसपी क्राइम रविंद्र सांगवान ने कहा कि सीआईए
की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। एक आरोपी साहिल बामल हिसार के आजाद नगर
का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान
कर हिसार में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस द्वारा
सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।