पप्पू यादव पर हमले के विरोध में जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का फूंका पुतला

Spread the love

सुपौल, 04 अगस्त । पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर चौक पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकुमार चौधरी ने की, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि पर इस तरह का हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है,जिसे जन अधिकार पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

जाप नेताओं ने कहा कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर उस समय हमला किया गया जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने जूते-चप्पल फेंके और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मुकेश कुमार, सुभाष,उदय,मुकेश यादव,पप्पू कुमार,ललन भगत,पुरुषोत्तम कुमार,ज्योतिष कुमार,रवि यादव,उदय मंडल,राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।