स्वतंत्रता दिवस पर साकेत भवन में महापौर करेंगी ध्वजारोहण

Spread the love

कोरबा, 13 अगस्त (हि. स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 7 बजे ध्वजारोहण करेंगी।

कार्यक्रम में निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर निगम स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कोरबा के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।