बीजापुर , 07 अक्टूबर । जिले में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो गई, लेकिन आज बुधवार काे बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के मुर्दोंडा गांव के सरपंच सहित तीन लोगों को गौठान के सामने स्कूल नहीं बनाने की चेतावनी दी गई है। इस धमकी के बाद अब इलाके में दशहत का माहौल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उसूर ब्लॉक के मुर्दोंडा गांव में लाल सलाम के नाम से सरपंच सहित गांव के तीन लोगों को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। जिसमें गौठान के सामने स्कूल नहीं बनाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है और धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है।