बार एसाेसिएशन ने किया साेमवार से प्रथम अपर जिला जज न्यायालय का बहिष्कार का ऐलान

Spread the love

नैनीताल, 19 अप्रैल । जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं और एक न्यायधीश का विवाद गंभीर रूप लेता जा रहा है। बार एसोसिएशन ने जिले की प्रथम अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश/एनडीपीएस) के न्यायालय का सोमवार से बहिष्कार का ऐलान किया है।

शुक्रवार काे बार एसाेसिएशन ने एक बैठक कर प्रथम अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश/एनडीपीएस पर अभद्र और अपमानजनक व्यवहार करने, न्यायालय में गवाहों पर दबाव बनाकर बयान दर्ज कराने, मनमाने ढंग से बयान लिखने तथा अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में तथ्यों में बदलाव जैसे गंभीर आरोप लगा कर नाराजगी व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय में लंबे समय से असहज माहौल बना हुआ है और कई बार आपसी संवाद के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बार एसोसिएशन का आराेप है कि शिकायत लेकर पहुंचने वाले अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने दी जाती है। बैठक में प्रथम अपर जिला जज काेर्ट का साेमवार से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने बताया कि अधिवक्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल ने घोषणा की कि सोमवार से प्रधा अपर जिला जज न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। सचिव संजय सुयाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत शिकायत उच्च न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी। जब तक संबंधित न्यायिक अधिकारी के व्यवहार में ठोस सुधार नहीं होता, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।

हिनदुस्थान सामाचार/ डॉ नवीन जोशी