सुनील सैनी ने साध्वी निरंजन ज्योति के बीच पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Spread the love

हरिद्वार, 19 अप्रैल । राज्य मंत्री सुनील सैनी ने रविवार काे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के उत्तराखंड आगमन पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सरकार और संगठन पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी ली,जिसमें पिछड़ा वर्ग समाज से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।