फतेहपुर, 21 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली में मूर्ति चढ़ाने के दौरान उतरे करंट की चपेट में आने से किशाेर की मौत हो गई।
ललौली थाना क्षेत्र के पलटू का पुरवा निवासी अमन (15) पुत्र सौखिलाल आज ट्रैक्टर ट्राली में दुर्गा माता की मूर्ति चढ़ा रहा था। इस दौरान ट्राली में उतरे करंट की चपेट में आकर किशाेर गंभीर रुप से झुलस गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।———-