सहरसा, 23 जुलाई । विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी देशभक्त मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को कहरा कुटी कार्यालय मे धूमधाम से मनाया गया।जिला अध्यक्ष संतोष पासवान ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस शहर के कहरा कुटी,सलखुआ, बनमा इटहरी,महिषी क्षेत्र में मनाया गया।इस अवसर पर झंडोत्तोलन के साथ साथ भारत माता,विश्वकर्मा भगवान एवं संस्थापक मा दतोपंत ठेगड़ी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।इसके साथ ही भारतीय मजदूर संघ का ध्येय गीत,संगठन गीत के साथ-साथ रीति नीति के संबंध मे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुभाष चंद्र झा ने बताया कि देशभक्त संगठन भारतीय मजदूर संघ की स्थापना महान चिंतक श्रद्धेय मा दतोपंत ठेगड़ी ने 23 जुलाई 1955 को भोपाल में शुन्य से शुरुआत किया।जो आज वटवृक्ष के सामान भारत का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों को आदर सम्मान के साथ उनके हक अधिकार दिलाया।भारतीय मजदूर संघ ने वामपंथी मजदूर संगठन के नारो से अलग देश के हित में करेगें काम काम का लेगें पूरा दाम नारा बुलंद किया।
उन्होंने कहा कि आज भारत को अस्थिर करने की गुप्त प्रयास किए जा रहे हैं जिसे मजदूर संघ के कार्यकर्ता को उन शक्तियों को पहचानना है। विदेशी एजेंडा और साजिशों को असफल करना है। देश में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर औद्योगिक क्रांति के लिए खतरा उत्पन्न होता है। जिसके कारण अर्थव्यवस्था कमजोर होती है। ऐसे में किसी भी क्षेत्र के आंदोलन राष्ट्र को तबाह करने का साधन नहीं होना चाहिए बल्कि यह भारत की प्रगति मे सहायक और स्वस्थ चर्चाओं का मंच बनना चाहिए।
इस अवसर पर मजदूर संघ के महिषी प्रखंड अध्यक्ष रीता देवी एवं सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष रुदल दास के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।