हिसार : कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया को जान से मारने की धमकी, बेटे को भी धमकाया

Spread the love

आरोपी ने उन्हें हिसार शहर छोड़ने के लिए मजबूर करने की भी धमकी दी।

मामले को गंभीरता

से लेते हुए पूनिया ने थाना सिविल लाइंस में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस

दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि शनिवार शाम करीब

7:45 बजे उनके मोबाइल पर कुंडू नाम से बात कर रहे किसी व्यक्ति का फोन आया।

आरोप है

कि बातचीत के दौरान फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल

किया। इसके बाद आरोपी ने पूनिया और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता

के मुताबिक, आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उन्हें हिसार शहर छोड़ना होगा। फोन पर मिली

इस धमकी के बाद वजीर पूनिया ने अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंता

जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धमकी के कारण उन्हें जान-माल का खतरा महसूस हो

रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की तत्काल जांच करवाकर आरोपी के खिलाफ सख्त

कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वजीर सिंह पूनिया ने शिकायत में आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी व दी गई

धमकी की कॉल रिकॉडिंग भी पुलिस को दी है। उन्होंने मांग की है कि धमकी देने वाले व्यक्ति

के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए और फोन कॉल समेत मामले से जुड़े

सभी तथ्यों की जांच की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं और अपने पुत्र की सुरक्षा के

लिए आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने पुलिस से यह

भी अनुरोध किया कि वे इस मामले में ढ़िलाई न बरतें और आरोपी पर तत्काल केस दर्ज करके

उसे गिरफ्तार करें।