हमीरपुर, 27 सितम्बर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पचखुरा खुर्द में पति से झगड़कर पत्नी फांसी में झूल गई। सूचना पर पुलिस ने को शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा है। इसी तरह के वार्ड संख्या 15 पीडब्ल्यूडी स्टोर के पास सेवानिवृत्त सिपाही ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किये उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचखुरा खुर्द में बीती रात सर्वेश कुमार की पत्नी किरन (35) ने पति से झगड़ने के बाद फांसी पर झूल गई। पत्नी को फांसी पर लटका देखकर पति के होश उड़ गए। पति ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। शव कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।