पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार वृंदावन पहुंचे

Spread the love

मथुरा, 16 नवम्बर। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपने दो दिवसीय धार्मिक एवं निजी प्रवास पर सपरिवार वृंदावन पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद, पुत्री स्वाति कोविंद और प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल भी मौजूद है। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

रुकमणि विहार स्थित जिस होटल में पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार ठहरा है, सुरक्षा की दृष्टि से उस मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।