उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर और एक कंटेनर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कंटेनर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल मे भेजा गया। जहाँ पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्राधिकारी वल्दीराय आशुतोष कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती रात कस्बा कूरेभार थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर और एक कंटेनर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कंटेनर के ड्राइवर धम्मौर् निवासी मोहम्मद कफील गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटा दिया गया है एवं यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।