बलिया, 11 मई । पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में एक नया बयान आया है। आरोपित शूटर राज सिंह की मां ने दावा किया है कि उनका बेटा इस मामले में निर्दोष है और उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
हत्या मामले में आराेपित राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने सोमवार को मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोते हुए बताया कि घटना के दिन राज सिंह बलिया में मौजूद था। मां ने योगी सरकार और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। राज सिंह की मां ने बंगाल और यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्हाेंने कहा कि मैं भी बेटे के साथ लखनऊ में एक भाजपा नेता के यहां आयोजित शादी में गयी थी। वहां से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे। दर्शन कर लौटने के दौरान ही पश्चिम बंगाल और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने राज को हिरासत में ले लिया। राज की मां ने कहा कि उनके बेटे राज को झूठा फंसाया जा रहा है और उसका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। मां ने घर में लगे सीसीटीवी चेक करने की गुहार लगाई।
शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में गिरफ्तार राज सिंह बलिया में स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ चुका है। उसके कई भाजपा नेताओं से नजदीकी सबंध हैं।