जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम घोषित

Spread the love

नई दिल्ली, 19 अगस्त । दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम पहली बार जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमें पहली बार पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आमने-सामने होंगी। अगले महीने 11 से 19 सितंबर तक होने वाली इस सीरीज के लिए प्रोटियाज महिला राष्ट्रीय चयन पैनल ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।सीरीज के सभी पांच मुकाबले जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। टीम का कमान लौरा वोल्वार्ड्ट के हाथों में होगी। टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिनमें तीन खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।तेज गेंदबाज केटलिन विंगार्ड को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वेनगार्ड ने हाल ही में बांग्लादेश इमर्जिंग टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका इमर्जिंग महिला टीम के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम की नथाबिसेंग निनि और ऑफ स्पिनर लुयांडा न्जुजा को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। टीम में फे टुनिकलिफ, एनेके बॉश, अयांडा हलुबी, एलिज-मारी मार्क्स, सेशनी नायडू, नोंडुमिसो शांगासे और मियाने स्मिट भी शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज सिनालो जाफ्ता और काराबो मेसो के साथ कायला रेनेके और एनेरी डर्कसन भी टीम को मजबूती देंगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमलौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, एनेरी डर्कसन, अयांडा हलुबी, सिनालो जाफ्ता, एलिज-मारी मार्क्स, काराबो मेसो, सेशनी नायडू, लुयांडा न्जुजा, कायला रेनेके, नथाबिसेंग निनि, नोंडुमिसो शांगासे, मियाने स्मिट, फे टुनिकलिफ और केटलिन वेनगार्ड।