हमीरपुर मे दो डंपरों की भीषण टक्कर मे चालक की मौत

Spread the love

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित कानपुर सागर नेशनल हाईवे मे यह हादसा आज सुबह हुआ जिसमे दोनों डंपरों के परखच्चें उड़ गई है! कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि नरायच मौदहा निवासी सैदबाबू 24 वर्ष डंपर लेकर कानपुर से कबरई महोबा जा रहा था तभी सामने से आ रहे डंपर से सीधी टक्कर हो गई! टक्कर मे दोनों डंपरों के परखच्चें उड़ गई । वही चालक सैदबाबू की मौक़े पर मौत हो गई! हादसे के बाद हाईवे मे जाम लग गया! सूचना पाते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा! हाईवे से दोनों डंपरों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया! बताया हादसे की जाँच कराई जा रही है!