खूंटी , 15 सितंबर । सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, देवीगुड़ी रेवा के तत्वावधान में मंगलवार को रेवा ग्राम स्थित देवीगुड़ी स्थल पर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही गांव में दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ हो गया।
भूमि पूजन का अनुष्ठान गांव के पहान अजय पहान एवं घासी पहान ठाकुर मुकुंद के द्वारा विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांव के युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना में शामिल होकर आयोजन की सफलता की कामना की।
भूमि पूजन कार्यक्रम में रोहित कुमार, अनमोल टूटी, सागर बड़ाईक, मोहन साहू, महाबीर कश्यप, चेपा मुंडा, राजेश मुंडा, सरवन, अमर बड़ाईक, राजेश कुमार, रोबिन कुमार, साहिल टूटी, आकाश टूटी, राहुल लोहरा, प्रदीप साहू, नकुल लोहरा, पंकज साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। पूजा महोत्सव को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। समिति ने ग्रामीणों से आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।